Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Uttarpradesh News: मेरठ–गाजियाबाद रैपिड रेल में अश्लील वीडियो वायरल, CCTV फुटेज लीक होने से मचा हड़कंप

Uttarpradesh: मेरठ से गाजियाबाद के बीच संचालित देश की पहली सेमी हाईस्पीड रैपिड रेल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह रैपिड रेल के कोच के अंदर का एक कथित अश्लील वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और लड़की स्कूल के ड्रेस में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिल रही है।

अश्लील वीडियो हुआ वायरल 

जानकारी के अनुसार यह वीडियो रैपिड रेल के कोच में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो के सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाए गए CCTV कैमरों का फुटेज सार्वजनिक कैसे हो गया। इस घटना ने न केवल रैपिड रेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यात्रियों की निजता को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

CCTV फुटेज कंट्रोल रूम से बाहर कैसे आई 

मामले को गंभीरता से लेते हुए NCRTC ने जांच शुरू कर दी है। NCRTC यह पता लगाने में जुटी है कि CCTV फुटेज कंट्रोल रूम से बाहर कैसे लीक हुआ और इसमें किन लोगों की भूमिका हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV डेटा अत्यंत गोपनीय होता है और इसका बाहर आना सुरक्षा प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन है।

NCRTC की जांच जारी

फिलहाल NCRTC की जांच जारी है और पूरे मामले पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !