Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Jamshedpur Police In Action : गोलमुरी चोरी कांड का खुलासा, जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को किया बेनकाब, देसी पिस्टल व जेवरात बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना के अनुसंधान के दौरान की गई।


मामले का खुलासा करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि बीते 19 दिसंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र निवासी ऋषभ कुमार के आवास में चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के क्रम में पुलिस ने विकास कुमार, राजू कुमार और मोहम्मद इरफान उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोलमुरी स्थित एक बंद केबल कंपनी के जनरल ऑफिस के खंडहर से एक देसी पिस्टल, चोरी का सामान और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। बरामद हथियार और सामान से गिरोह की आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता सामने आई है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं और यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था। फिलहाल तीनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !