Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-21

Giridih News: अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ चकाई मुख्य मार्ग पर स्थित चतरो हटिया मोड़ के पास शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौ,त हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया

मृतकों की पहचान कांटीदिघी गांव निवासी मिथिलेश कुमार राय (35 वर्ष) और गादिदिघी गांव के टोला मंझलाडीह निवासी राजकुमार राय (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। जोरदार टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

इस हादसे की पुष्टि करते हुए देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला तेज रफ्तार के कारण बाइक नियंत्रण खोने का प्रतीत होता है। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय गति सीमा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !