Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-21

Chandil Accident: पारडीह काली मंदिर के पास भीषण सड़क दुर्घटना, टाटा मैजिक और कार की टक्कर से एक चालक गंभीर रूप से घायल

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र के पारडीह काली मंदिर के समीप रविवार सुबह करीब 8:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

मालवाहक टाटा मैजिक टेम्पु और काले रंग की एक कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काले रंग की कार पलटी खाते हुए पलट गई। 

इस हादसे में टाटा मैजिक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया।

सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त काली कार किसी नेता के भाई की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !