Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-23

Jamshedpur News: सोनारी के नवरंग मोहल्ला के नाले में गिरी भैंस, क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाली गई

Jamshedpur News: सोमवार संध्या सोनारी स्थित नवरंग मोहल्ला के नाले में एक भैंस के गिरने की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता तत्परता से मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने करीब दो से तीन घंटे तक भैंस को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
इसके बाद भैंस के मालिक की मौजूदगी में क्रेन मंगवाई गई, जिसकी सहायता से भैंस को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकाल लिया गया। इस सेवा कार्य में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद सोनारी नगर से सुखदेव सिंह, रोहित पांडे, देवेंद्र अग्रवाल, अमित हालदार सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। नागरिकों ने भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नाले को ढकने की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रशासन से की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !