Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-23

Jharkhand News: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जमशेदपुर नो-फ्लाई जोन घोषित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर और आसपास के इलाकों को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश एसडीओ धालभूम चंद्रजीत सिंह द्वारा जारी किया गया है।


प्रशासनिक आदेश के अनुसार नो-फ्लाई जोन 28 दिसंबर की शाम 6:00 बजे से लागू होकर 29 दिसंबर की रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान जिले के किसी भी क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग या किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह आदेश धालभूम सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में लागू रहेगा। इसमें जमशेदपुर के शहरी थाना क्षेत्र के साथ-साथ पटमदा, बोड़ाम और पोटका थाना क्षेत्र भी शामिल हैं।

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल करनडीह का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट से करनडीह तक के मार्ग में जहां सड़कों की चौड़ाई कम है और अतिक्रमण मौजूद है, वहां अतिक्रमण हटाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके।

कार्यक्रम स्थल पर साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन और रूट लाइन की सुरक्षा को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !