Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-23

Jamshedpur Crime News: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 पुड़िया गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
गुप्त सूचना के आधार पर 22 दिसंबर की संध्या लगभग 6 बजे पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पारडीह क्षेत्र के तामोलिया लिंक रोड स्थित होटल सिटी इन के पास विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मंटू सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से गांजा की 41 पुड़िया बरामद की गई, जिसका कुल वजन लगभग 301 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पटमदा डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !