Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Adityapur News: अवैध बालू उत्खनन के मामले को लेकर जिला प्रशासन की दबिश, आठ डोंगा नष्ट

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ा दोमुहानी नदी घाट पर प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. 

छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप
गम्हरिया अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं खनन इंस्पेक्टर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध बालू उत्खनन में लगे आठ डोंगा (नाव) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. 

अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य नदी से हो रहे अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाना और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !