Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Jamshedpur Fire Incident: सोनारी गिल्स रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होत-होते टला

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित गिल्स रेस्टोरेंट में बुधवार को लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में खाना बनाने के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।  

आग पर पाया काबू 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

किसी प्रकार की जान-माल हानि नहीं

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से रेस्टोरेंट को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !