Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Gumla Crime News: गुमला सिसई में ट्रक चालकों से 8.30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gumla: सिसई थाना अंतर्गत नागफेनी क्षेत्र में कृष्णा होटल के पास ट्रक चालकों के साथ हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस को दी।

ट्रक चालकों से हुईं लूट 

एसडीपीओ ने बताया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो ट्रक चालकों से कुल 8 लाख 30 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।


एक विशेष छापेमारी टीम का गठन हुआ 

घटना की गंभीरता को देखते हुए गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में रांची निवासी आकाश कुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर गुमला निवासी आनंद कुमार रविदास और लोहरदगा निवासी गुलाम जिलानी अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 60 हजार रुपये बरामद

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की रकम में से कुल 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसमें आकाश कुमार के पास से 10 हजार रुपये एवं एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर JH04K-7782), आनंद कुमार रविदास के पास से 11 हजार रुपये तथा गुलाम जिलानी अंसारी के पास से 39 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

एसडीपीओ ने यह भी बताया कि इस लूटकांड में कुल सात अन्य अपराधी भी शामिल हैं, जो अभी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिए जाने का दावा किया गया है।


इस अभियान में मौजूद लोग 

इस अभियान में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के साथ पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अजय कुमार, प्रमोद कुमार सहित आरक्षी देव कुमार सिंह, सुरेंद्र बैठा, ऋषि टोप्पो, शुभम कुमार तथा रिजर्व गार्ड और सिसई थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !