Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Jamshedpur News: सोनारी में धार्मिक पुस्तक वितरण को लेकर बवाल, युवक से हाथापाई, पुलिस ने दी चेतावनी

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के समीप स्थित एक पार्क में 23 दिसंबर 2025 की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को धार्मिक पुस्तकों का वितरण करते हुए देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पार्क में घूमने आए लोगों को एक विशेष धर्म से जुड़ी किताबें दे रहा था और उससे संबंधित विचारों का प्रचार कर रहा था।

युवक साथ हुई हाथापाई

इस गतिविधि पर आपत्ति जताते हुए वहां मौजूद लोगों ने युवक को रोक लिया और उससे पूछताछ की। युवक ने खुद को सोनारी का निवासी बताते हुए अपना नाम रितेश सिंह बताया और स्वीकार किया कि वह उस धर्म के प्रचार के उद्देश्य से किताबें बांट रहा था। इसके बाद नाराज लोगों ने उसके साथ हाथापाई की और बाद में पुलिस को सूचना दी।

युवक को दी गई चेतावनी 

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को अपने साथ थाना ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया, और पार्क में बांटी गई धार्मिक पुस्तकों को एकत्र कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !