Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jamshedpur News: सोनारी में तुलसी पूजन दिवस पर संस्कृति संरक्षण का संदेश

Jamshedpur News: सोनारी में तुलसी पूजन दिवस के मौके पर सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का संगम देखने को मिला. भगवा क्लब सोनारी की ओर से क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया.

तुलसी पूजन दिवस पर भगवा क्लब सोनारी ने सोनारी क्षेत्र में सामूहिक तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किए. कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के संरक्षक आदित्य वर्मा ने किया. आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही.

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद महानगर के सह सेवा प्रमुख संतोष वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे. युवाओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था प्रकट की.

वक्ताओं ने कहा कि तुलसी पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि विज्ञान से भी जुड़ा है. इससे पर्यावरण शुद्धिकरण, स्वास्थ्य संरक्षण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश मिलता है. कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा करना तथा समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !