विभिन्न श्रेणियों में पेंशन का वितरण
विधायक सरयू राय ने स्वयं उपस्थित होकर एक-एक कर सभी लाभुकों को उनके स्वीकृति पत्र सौंपे। वितरण की मुख्य श्रेणियों का विवरण निम्नलिखित है
वृद्धावस्था पेंशन
सबसे अधिक 80 बुजुर्गों को बुढ़ापे की लाठी के रूप में पेंशन पत्र दिए गए। विधवा सम्मान पेंशन 40 महिलाओं को यह पत्र सौंपे गए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। विशेष महिला पेंशन राज्य सरकार की योजना के तहत 50 से 59 वर्ष की 30 महिलाओं को भी स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
विधायक ने किया जनता का मार्गदर्शन
पत्र वितरण के दौरान विधायक सरयू राय ने लाभुकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि "पेंशन केवल एक आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का अधिकार है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।" उन्होंने अधिकारियों और अपनी टीम को निर्देश दिया कि जो भी आवेदन अभी लंबित हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विधायक के सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य रूप से मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, संतोष भगत, शेषनाथ पाठक, बीरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह और आदित्य मुखर्जी ने व्यवस्था संभालने और लाभुकों की सहायता करने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वीकृति पत्र पाकर लाभुकों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि अब उन्हें अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।