Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Dhanbad News: सबित्री अकादमी में श्रद्धा के साथ मनाया गया वीर बाल दिवस

Dhanbad: धनबाद स्थित सबित्री अकादमी में 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत किए और सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके वीर पुत्रों—साहिबज़ादों—को श्रद्धांजलि अर्पित की।


असफलता पर विजय प्राप्त कर सकें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक नीलाद्री चट्टराज ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को हमारे पूर्वजों और देश के सच्चे इतिहास की कहानियाँ अवश्य बताएँ, ताकि बच्चे जीवन के कठिन समय में साहिबज़ादों के जीवन से प्रेरणा लेकर भय और असफलता पर विजय प्राप्त कर सकें।

साहिबज़ादों के आदर्शों को स्मरण करते हुए हुआ

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह आयोजन उन्हें अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने और यह समझाने का प्रयास है कि हमारे सिख गुरुओं ने समाज की रक्षा कैसे की। उन्होंने गुरु परंपरा की शिक्षाओं—साहस, त्याग और सत्य—को व्यवहारिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन गुरु गोविंद सिंह जी और साहिबज़ादों के आदर्शों को स्मरण करते हुए हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !