Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Dhanbad Indian Railways: धनबाद से भोपाल के बीच नई ट्रेन सेवा को मिली हरी झंडी, यात्रियों की पुरानी मांग हुई पूरी

Dhanbad: रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए धनबाद और भोपाल के बीच नई सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। यह सेवा हफ्ते में तीन दिन दोनों दिशाओं में चलेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी।

अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ट्रेन संख्या 11631 भोपाल-धनबाद हर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रात 8:55 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:30 बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 11632 धनबाद-भोपाल शनिवार, रविवार और बुधवार को सुबह 7:20 बजे धनबाद से चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यह नई ट्रेन सेवा कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा, रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, खना, कटनी समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इन इलाकों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में जनरल के 4, स्लीपर के 11, यूपीसी के 4, 2 एसी का एक, 2 एसी/एसी का एक और फर्स्ट एसी के 2 कोच शामिल होंगे। रेलवे ने परिचालन तिथि जल्द घोषित करने का आश्वासन दिया है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया

इस नई सेवा से न केवल धनबाद-भोपाल के बीच यात्रा आसान होगी, बल्कि यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से भी निजात मिलेगी। यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !