Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा कल से शुरू, शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगी रांची

Ranchi: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 28 दिसंबर से शुरू हो रहा है। वे रविवार शाम छह बजे विशेष विमान से रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और सीधे राजभवन जाएंगी, जहाँ उनका रात्रि विश्राम होगा।


राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी

29 दिसंबर को सुबह नौ बजे राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जाएंगी और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, वे जमशेदपुर के जाहेरस्थान में ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। शाम को वे रांची लौटेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे

30 दिसंबर को राष्ट्रपति गुमला के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में भाग लेंगी। इस समारोह में झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति 29 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !