Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Jamshedpur Crime Update : विजय तिर्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो नामजद आरोपी हिरासत में, शूटर गिरोह की तलाश तेज

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर रोड नंबर 4 निवासी और शातिर अपराधी विजय तिर्की की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने कपाली निवासी दो नामजद आरोपियों, मो. कलीम और मोनू उर्फ शहनवाज को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार रात दोनों को उनके घर से पकड़कर थाना लाया गया।


पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन विजय तिर्की, हिरासत में लिए गए आरोपी मोनू उर्फ शहनवाज की कार से ही चांडिल के हारुडीह स्थित मुर्गापाड़ा गया था। पूछताछ के दौरान मोनू ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय मोनू खुद भी घटनास्थल पर मौजूद था और विजय तिर्की के साथ उसी कार से हारुडीह पहुंचा था।


पूछताछ में मोनू ने शूटरों के नाम और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी भी उजागर की है। इसके बाद पुलिस चौड़ा राजू समेत उसके गिरोह के अफजल, नासिर, कादिर सहित अन्य की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बलरामपुर, रड़गांव सहित कई इलाकों में लगातार छापेमारी की, हालांकि अब तक चौड़ा राजू और उसके साथी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस मामले में डाबर नामक आरोपी भी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस चौड़ा राजू से जुड़े पुराने मामलों के अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को विजय तिर्की की चांडिल के हारुडीह स्थित मुर्गापाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विजय तिर्की पर हत्या, रंगदारी और फायरिंग सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। जमशेदपुर पुलिस और प्रशासन ने उस पर तड़ीपारी की कार्रवाई भी की थी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !