Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Dhanbad SNMMCH: SNMMCH में सुरक्षा व्यवस्था फेल, मां की गोद से नवजात बच्चा ले उड़ा चोर, अस्पताल में भारी हंगामा

Dhanbad: धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में शनिवार और रविवार की देर रात स्त्री एवं प्रसूति विभाग से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। रविवार सुबह जब परिजन बच्चे को देखने पहुंचे, तो नवजात अपने बेड से गायब मिला। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगने लगे

जानकारी के अनुसार टुंडी थाना क्षेत्र के मनियाडीह स्थित भेलोई गांव निवासी शालीग्राम मरांडी की पत्नी सरिता देवी ने 25 दिसंबर को एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा प्रसूति वार्ड में भर्ती थे। देर रात किसी अज्ञात महिला ने मौके का फायदा उठाकर नवजात को चुरा लिया। सुबह बच्चे के न मिलने पर परिजन बदहवास हो गए और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगने लगे।

पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ कह नहीं रही

घटना की जानकारी मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर पुलिस की टीम पूरे वार्ड और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वहीं सामने आए एक सीसीटीवी में एक महिला बच्चे को ले जाती दिख रही है। बच्चा ले जाती महिला ने ही बच्चा चोरी की है, यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ कह नहीं रही है।

जिसका फायदा उठाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया

इधर, पुलिस ने वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्सों, गार्ड और अन्य कर्मियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। नवजात के गायब होने से परिवार सदमे में है। मां की हालत भी बिगड़ गई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। रात में बाहरी लोगों की आवाजाही पर कोई नियंत्रण नहीं रहता, जिसका फायदा उठाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !