Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jamshedpur No Flying Zone : आज शाम 6 बजे से 28 घंटे के लिए धालभूम अनुमंडल में लागू हो जाएगा नो फ्लाइंग जोन

Jamshedpur : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पूरे धालभूम अनुमंडल को रविवार शाम 6 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश कुल 28 घंटे तक प्रभावी रहेगा।


धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने उपायुक्त के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जमशेदपुर शहर के साथ-साथ पोटका, पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों में किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बैलून या अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सोमवार सुबह 10:10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उतरेंगी। इसके बाद वे जमशेदपुर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी। पहला कार्यक्रम करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में आयोजित ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह का होगा। इसके बाद वे एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे के बाद उसी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और नो फ्लाइंग जोन से जुड़े निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !