Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jharkhand Tourism: कोल्हान के युवाओं ने सिंगेसोर पहाड़ पर फहराया तिरंगा, एकता और जिम्मेदार पर्यटन का दिया संदेश

Jharkhand: कोल्हान एडवेंचर्स के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय एडवेंचर कार्यक्रम के दौरान 45 युवक-युवतियों के दल ने रविवार को 1640.42 फीट ऊंचे चुनौतीपूर्ण सिंगेसोर बुरु पर सफल ट्रैकिंग कर तिरंगा फहराया और साहस, एकता व जिम्मेदार पर्यटन का संदेश दिया। हरियाली के रास्ते पर थीम के साथ आयोजित इस साहसिक यात्रा का उद्देश्य युवाओं में एडवेंचर गतिविधियों के प्रति रुचि जागृत करना, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना, प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाना तथा कोल्हान क्षेत्र के पर्यटन को नई पहचान दिलाना रहा।
प्रकृति और लोक संस्कृति का संगम

सिंगेसोर बुरु अपने मनोरम दृश्य, शांत वातावरण और समृद्ध लोककथाओं के लिए जाना जाता है। चाईबासा से लगभग 30 किलोमीटर दूर तांतनगर और मंझारी प्रखंड की सीमा में स्थित प्राकृतिक-ऐतिहासिक स्थल सिंगेसोर बुरु का सफर रोमांच का अनुभव कराता है। पहाड़ की चोटी पर युवाओं ने कोल्हान के इतिहास, आदिवासी संस्कृति और लोक परंपराओं पर ज्ञान साझा किया।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हरियाली के रास्ते पर थीम के तहत प्रतिभागियों ने स्वच्छता, जंगल संरक्षण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संकल्प लिया। युवाओं ने यह संदेश दिया कि पर्यटन के साथ प्रकृति की रक्षा भी उतनी ही जरूरी है। आयोजन का नेतृत्व साधु हो (बानरा), वीर सिंह बालमुचू, बुरु हो, रविंद्र अल्डा, बनमाली तामसोय, क्रांति तिरिया, प्रधान तमसोय, अमर पिंगुवा, पंकज बंकिरा सहित कोल्हान एडवेंचर्स की टीम ने किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !