Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-12

Jharkhand News:पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक ऑटो के अज्ञात वाहन से हुए सीधी टक्कर में महिला-पुरुष और बच्चों सहित दर्जनभर यात्री घायल

जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक ऑटो के अज्ञात वाहन से हुए सीधी टक्कर में महिला-पुरुष और बच्चों सहित दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज

Jharkhand: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक ऑटो के अज्ञात वाहन से हुए सीधी टक्कर में महिला- पुरुष और बच्चों सहित दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं.

गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल लोगों में गोपी, बिरंकणी, नमिता, राजबाला और ननिका शामिल है.

जबकि, कुछ लोगों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के हैं. सभी चाईबासा से बस से पोटका पहुंचे थे. वहां से ऑटो में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने जा रहे थे.

तभी अज्ञात वाहन के साथ सीधी टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !