Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jharia Accident: सुदामडीह में भीषण सड़क हादसा, हाई स्पीड बाइक खड़ी ट्रक से टकराई, दो की मौत

Jharia: झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हाई स्पीड में जा रही एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एनबीसीसी कॉलोनी निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जेलगोड़ा निवासी दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू

मृतकों की पहचान एनबीसीसी कॉलोनी निवासी रितेश मोदी और जेलगोड़ा निवासी जीतू पासवान के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। 

अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया

घटना के संबंध में स्थानीय निवासी अभिषेक पांडे ने बताया कि पाथरडीह सेवन डेज होटल के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक सिंदरी की ओर से आ रहे थे और इसी दौरान सेवन डेज होटल के पास खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर घटना की जांच में जुट गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !