Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Chandil Accident: चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात टेलर की टक्कर से नीमडीह के युवक की मौत, हेलमेट के बावजूद सिर में आई गंभीर चोट

चांडिल: सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–रांची टोल रोड पर चिलगु के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के तिल्ला गांव स्थित टोला करमगोड़ा निवासी विदुभूषण गोप के एकमात्र पुत्र सुदर्शन गोप के रूप में की गई है।

 हादसे में सुदर्शन गोप की मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदर्शन गोप अपनी केटीएम बाइक से जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात टेलर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदर्शन गोप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेलर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेलर अत्यधिक गति में था और टक्कर के बाद बिना रुके मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक शेखर गांगुली अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। साथ ही सड़क पर बाधित यातायात को भी सामान्य कराया गया।

हेलमेट होने के बावजूद सिर पर आई गंभीर चोट 

हैरान करने वाली बात यह रही कि मृतक ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद मृतक के गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं चांडिल पुलिस अज्ञात टेलर और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !