Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Women Hockey India League: महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का भव्य आगाज़ विधायक कल्पना सोरेन ने विजेता खिलाड़ियों को ₹50,000 का चेक देकर किया सम्मानित

Ranchi: महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 की भव्य शुरुआत रविवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में की गई। मुकाबले से पहले आयोजित रंगारंग उद्घाटन समारोह ने पूरे स्टेडियम को उत्साह, जोश और खेल भावना से भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खिलाड़ियों के भव्य स्वागत के बीच लीग का औपचारिक उद्घाटन हुआ।


झारखंड की खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे

उद्घाटन समारोह में विधायक कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी झारखंड की पहचान है और यहां की नस-नस में बसती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की बच्चियां सीमित संसाधनों के बावजूद पेड़ों की टहनियों से हॉकी खेलती रहीं और आज राज्य की खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे आयोजन झारखंड की खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

अभियान की शानदार शुरुआत की

उद्घाटन मुकाबले में एसजी पाइपर्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रांची रॉयल्स को 2-0 से पराजित कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

चेक देकर सम्मानित किया 

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक कल्पना सोरेन ने “प्लेयर ऑफ द मैच” बनी एसजी पाइपर्स की खिलाड़ी को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का चेक देकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !