Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Tata Steel News: नए साल में टाटा स्टील का बड़ा फेरबदल, एमडी टीवी नरेंद्रन ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

Jamshedpur: टाटा स्टील ने नए साल की शुरुआत के साथ अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य कंपनी को अधिक प्रतिस्पर्धी, सशक्त और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। यह निर्णय टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टीवी नरेंद्रन द्वारा लिया गया है।

इस क्रम में अब तक जमशेदपुर, हुगली मेट कोक और टाटा स्टील गम्हरिया के चीफ एचआरबीपी रहे मुकेश अग्रवाल को चीफ ऑर्गनाइजेशन डिजाइन एंड ट्रांसफॉर्मेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आइएल-2 स्तर के अधिकारी हैं और अब चीफ वेलनेस ऑफिसर की भूमिका भी निभाएंगे। उनकी रिपोर्टिंग चीफ पीपुल ऑफिसर के साथ-साथ वीपी सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी को भी होगी।

1 फरवरी से तीन और अहम बदलाव

1 फरवरी से तीन और अहम बदलाव लागू किए गए हैं। टाटा स्टील कलिंगानगर के चीफ एचआरबीपी यशवंत कुमार पांडेय को अब जमशेदपुर, हुगली मेट कोक और गम्हरिया का चीफ एचआरबीपी बनाया गया है। वे जमशेदपुर से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं, मेरामंडली के चीफ एचआरबीपी अमिताभ चंद्र झा को टाटा स्टील कलिंगानगर का चीफ एचआरबीपी नियुक्त किया गया है, जो जाजपुर से कार्यभार संभालेंगे।
इसके अलावा, एनआईएनएलएस से प्रशांत कुमार नंदा को टाटा स्टील में शामिल किया गया है। उन्हें टाटा स्टील मेरामंडली का नया चीफ एचआरबीपी बनाया गया है और वह अंगुल से कामकाज देखेंगे।

अनिमेश सामंता को तीन वर्षों के लिए एनआईएनएल प्लांट में प्रतिनियुक्त

अन्य बदलावों में एफएएमडी के हेड एचआरबीपी सैदर्शन पाणिग्रही को हेड एचआरबीपी ऑपरेशन कलिंगानगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हेड एचआरबीपी ऑपरेशन अनिमेश सामंता को तीन वर्षों के लिए एनआईएनएल प्लांट में प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसी बीच, चीफ कोल बेनिफिसिएशन बोनदादा वेंकट सुधीर कुमार 1 फरवरी से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनकी जगह 1 जनवरी से हेड वाशरी रॉ मटेरियल आशुतोष कुमार पांडेय अस्थायी रूप से कार्यभार संभालेंगे और एक महीने बाद वे स्थायी रूप से इस पद की जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे।

वहीं, कॉरपोरेट फंक्शन में हेड कॉरपोरेट एथिक्स रहीं शालिनी सुलक्षणा का तबादला हेड ऑर्गनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के रूप में किया गया है। इस नई भूमिका में वे आइएल-2 स्तर की अधिकारी होंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !