Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

MLA Jamshedpur West: मानगो नगर निगम में इलेक्टेड बॉडी बनेगी तो बढ़ेगा फंड, विकास को मिलेगी रफ्तार : सरयू राय

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम में जब इलेक्टेड बॉडी का गठन होगा, तब यहां अधिक फंड आएगा और विकास कार्य और तेज़ी से होंगे। वे सोमवार को मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 54 विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। वहीं 15वें वित्त आयोग के तहत 3 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई 25 ऑटो टिपर गाड़ियों को डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


विधायक सरयू राय ने कहा कि पहले मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) हुआ करता था, जिसमें सरकार से सीमित फंड मिलता था। मानगो को नगर निगम का दर्जा दिलाने के लिए जनआंदोलन किया गया, कार्यकर्ताओं और आम जनता का सहयोग मिला, तब जाकर मानगो नगर निगम का गठन संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि अब जब यहां निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संस्था बनेगी, तो सरकार से अधिक संसाधन मिलेंगे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

उन्होंने बताया कि कुछ बड़ी योजनाएं सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं, जिन्हें मंजूरी मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। एनएच-33 पर फ्लाईओवर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए भी आंदोलन, संघर्ष और कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी, तब जाकर स्वीकृति मिली।

सरयू राय ने कहा कि मानगो के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शुरू से उनकी प्राथमिकता रही है। पहले क्षेत्र में पीने के पानी की भारी समस्या थी, जिसके समाधान के लिए संघर्ष कर घर-घर पानी आपूर्ति की व्यवस्था शुरू कराई गई। कुछ बस्तियों में अब भी पानी की समस्या है, लेकिन बालीगुमा जलमीनार चालू होते ही अगले मई-जून तक हर घर में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो जाएगा।

बिजली व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र में सब-स्टेशन और अलग कार्यपालक अभियंता कार्यालय की स्थापना कराई गई, ताकि लोगों को बिजली से जुड़ी समस्याओं के लिए करनडीह न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि ये सभी सुविधाएं आंदोलन की देन हैं, जिसका श्रेय मानगो की जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं को जाता है।

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है। सड़कों और गलियों में पर्याप्त रोशनी, बेहतर सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कचरा उठाव को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब यह व्यवस्था सुचारू रूप से लागू होगी, तो मानगो की तुलना टाटा कमांड क्षेत्र से की जा सकेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या या सुझाव के लिए वे व्हाट्सएप नंबर 8877537777 पर संपर्क कर सकते हैं, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !