Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Jamshedpur News: विशेष न्यायालय ने विद्युत चोरी मामले में फरार आरोपी के खिलाफ जारी किया इश्तेहार

Jamshedpur News: जमशेदपुर की विशेष न्यायालय विद्युत अधिनियम ने विद्युत चोरी से जुड़े मामले में फरार आरोपी चंद्रा हांसदा के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है. यह कार्रवाई आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा-82 के तहत की गई है. मामला पुराने आपराधिक प्रक्रिया संख्या-4 से संबंधित है.

अदालत के अनुसार आरोपी चंद्रा हांसदा पर विद्युत अधिनियम की धाराओं 134, 135 और 138 के तहत मामला दर्ज है. आरोपी के खिलाफ पहले ही वारंट जारी किया जा चुका था, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है.

रिकॉर्ड में आरोपी का पता बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बेराडीपा नया टोला नया बस्ती नीचे बागबेड़ा बताया गया है. अदालत ने निर्देश दिया है कि वह निर्धारित तिथि तक अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखे, अन्यथा उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इश्तेहार की विधिवत तामील के बाद संबंधित अधिकारियों को उसकी रिपोर्ट तय समय सीमा के भीतर अदालत में जमा करने का निर्देश दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !