सरप्राइज के नाम पर हो रही ठगी
स्कैमर्स इस समय लोगों की भावनाओं और उत्साह का फायदा उठा रहे हैं। वे आकर्षक HD इमेज, फ्री गिफ्ट कार्ड, लॉटरी और सीक्रेट मैसेज जैसे दावों के साथ फर्जी लिंक भेज रहे हैं। इन मैसेज में अक्सर पहले 1000 लोगों को इनाम या लिंक 10 मिनट में एक्सपायर हो जाएगा जैसी बातें लिखकर यूजर को जल्दबाजी में गलती करने पर मजबूर किया जाता है।
कैसे होता है हमला
जैसे ही आप इन लुभावने लिंक पर क्लिक करते हैं, दो तरह के खतरे पैदा होते हैं, आपके फोन में बैकग्राउंड में खतरनाक मैलवेयर डाउनलोड हो जाता है जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट और निजी फोटो चुरा लेता है।
फर्जी वेबसाइट्स आपसे आपकी बैंकिंग डिटेल्स या सोशल मीडिया पासवर्ड मांगती हैं, जिससे पल भर में आपका खाता खाली हो सकता है।
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये गोल्डन रूल्स
अगर URL में स्पेलिंग गलत है या वह बहुत लंबा और अजीब है, तो उसे तुरंत डिलीट करें। इसे 5 लोगों को भेजें" वाले मैसेज पूरी तरह फर्जी होते हैं। ऑफिशियल स्टोर का ही करें प्रयोग, कोई भी ऐप केवल Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें।
इंटरनेट बंद करें, दिल से शुभकामनाएं भेजें
यदि गलती से लिंक खुल जाए, तो तुरंत डेटा ऑफ करें और फोन को स्कैन करें। सादगी में ही सुरक्षा है साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका सादा टेक्स्ट मैसेज भेजना है। इमेज या अनजान लिंक भेजने के बजाय खुद लिखकर बधाई संदेश भेजें। आपकी एक छोटी सी सावधानी नए साल की खुशियों को दोगुना कर सकती है। इस बार बिना किसी लिंक के, सिर्फ दिल से शुभकामनाएं भेजें और सुरक्षित रहें।