धनबाद: कतरास बाजार में स्थित श्री जमुना दास विशेश्वर लाल ऑर्नामेंट्स नामक ज्वेलरी दुकान में हुई सनसनीखेज डकैती का धनबाद पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस वारदात में लगभग 20 से 22 किलोग्राम चांदी एवं 300 से 400 ग्राम सोने के गहनों की चोरी की गई थी।
धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गए सभी आभूषण और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री में सोने के कंगन, कान के आभूषण, चांदी की बिछिया, पायल, पूजा में उपयोग होने वाले बर्तन एवं सजावटी वस्तुएं शामिल हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब्त किए गए आभूषण जल्द ही दुकान मालिक को सौंपे जाएंगे।
बरामद सामान का संक्षिप्त विवरण
सोने जैसे धातु के 72 कंगन
सोने जैसे धातु के 40 जोड़ी कान के टॉप
चांदी जैसे धातु की 560 बिछिया
चांदी जैसे धातु की 162 जोड़ी पायल
चांदी के छोटे-बड़े 27 गिलास
चांदी के 46 छोटे-बड़े चम्मच
चांदी का 1 इत्र छिड़कने वाला पात्र
चांदी का 1 दिया (मोर डिजाइन)
चांदी के 90 कटोरे
चांदी की 1 पूजा थाली
चांदी की 74 चाबी रिंग
चांदी के 115 ब्रेसलेट
चांदी के 146 बेरा
चांदी की 8 लौटनी
चांदी के 5 दीपक
चांदी की 1 अंडाकार प्लेट
चांदी की 30 विभिन्न डिज़ाइन की चेन
चांदी की 640 बिछिया (विभिन्न डिज़ाइन)
चांदी के 112 सिक्के
अन्य सामान: 4 कंबल, 1 गुलेल, 2 टॉर्च, 1 बड़ा पेचकस और 1 लोहे का सब्बल
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।