Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

BREAKING: ACB की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह से जुड़े मोटर एजेंसियों पर राज्यभर में छापेमारी

BREAKING: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की विशेष टीमों ने एक भ्रष्टाचार मामले की जांच के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी अभियान शुरू किया है. यह कार्रवाई निलंबित आईएएस विनय चौबे के करीबी विनय सिंह से जुड़े ठिकानों पर की जा रही है.

आय से अधिक संपत्ति मामले में रेड
एसीबी की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है. इस प्रकरण में विनय कुमार सिंह और स्निग्धा सिंह को प्राथमिक अभियुक्त बताया गया है. एजेंसी को संदेह है कि मोटर एजेंसियों के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है, जिसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है.

रांची में कई ठिकानों पर तलाशी
रांची में करमटोली स्थित महिंद्रा नेक्सजेन सॉल्यूशन और डिबडीह इलाके में संचालित एसएस मोटोजेन में एसीबी की टीमों ने दस्तावेजों की गहन जांच की है. यहां वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

कोडरमा और देवघर में कार्रवाई
कोडरमा के झुमरी तिलैया में स्थित एसएस मोटोजेन और देवघर के मोहनपुर इलाके में संचालित टाटा मोटर शो रूम में भी छापेमारी की जा रही है. इन ठिकानों को लेकर भी निवेश के स्रोत पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. धनबाद में स्थित मोटोजेन शोरूम पर भी एसीबी की टीम पहुंची है. यहां भी कागजात और संपत्ति से जुड़े विवरणों की जांच की जा रही है.

जांच जारी
एसीबी की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. एजेंसी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !