Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में जबरन प्लॉट कब्जाने का प्रयास, भाड़े के गुंडों ने मचाया तांडव, इलाके में दहशत

Jamshedpur (Bistupur): शहर के पॉश इलाके बिष्टुपुर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गुंडों के एक गिरोह ने एक निजी वेयरहाउस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दो दर्जन की संख्या में पहुंचे दबंगों ने प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया वहां के सीसीटीवी के तार काट दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कई चारपहिया वाहनों से आए गुंडे बिष्टुपुर के खालसा क्लब समीप जमशेदपुर के एक नामी व्यवसाई के वेयरहाउस पर पहुंचते है और जबरन गेट के अंदर घुस अपना कब्जा जमा लेते हैं। सूत्रों की मानें तो कब्जा शहर के कुछ आपराधिक गिरोह के गुर्गों ने जमाया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

व्यापारी का कहना है कि यह जमीन वर्षों से उनके कब्जे में है और इससे जुड़े सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आपराधिक प्रवृति के लोग जबरन उनकी प्रॉपर्टी में अपना कब्जा जमा लिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की।

घटना की सूचना जब बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस की ओर से एक टीम वहां जाती है पर बस मूक दर्शक बनी रह जाती है। जब शाम को सिटी एसपी को इस बात की सूचना दी जाती है, उसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचती है और असामाजिक तत्वों को खदेड़ती है। देर रात भी वेयरहाउस के अंदर असामाजिक तत्व अपना जमावड़ा लगाए हुए है और पुलिस की ओर से कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। जब पत्रकारों ने थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया। यह घटना पुलिस व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।

यह घटना जमशेदपुर के व्यस्त और वीआईपी इलाके में इस तरह की गुंडागर्दी से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है या किसी गंगवार या अनहोनी के संकेत हो सकता है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !