Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

Vande Bharat Express: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 180 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बड़ी खुशखबरी

India: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सफल स्पीड ट्रायल की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेन की 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती वीडियो साझा की। यह ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन पर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की निगरानी में हुआ।

ट्रायल के दौरान खास बात यह रही कि इतनी तेज रफ्तार के बावजूद ट्रेन के अंदर रखे पानी से भरे गिलास हिले तक नहीं और पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी। इस टेस्ट ने ट्रेन की बेहतरीन तकनीकी क्षमता और उन्नत सस्पेंशन सिस्टम को दर्शाया।

भारतीय रेलवे की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।

रेल मंत्री ने कहा, वंदे भारत स्लीपर का कमिश्नर रेलवे सेफ्टी द्वारा परीक्षण किया गया। यह कोटा-नागदा सेक्शन के बीच 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। हमारे वाटर टेस्ट ने नई पीढ़ी की ट्रेन की तकनीकी विशेषताओं को साबित किया। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेगी, जो भारतीय रेलवे की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !