Jharkhand News: झारखंड राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. यह अवसर इसलिए खास रहा क्योंकि सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के रैंक में पदोन्नति मिली है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पदोन्नत अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी. उन्होंने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य को उनसे बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक नेतृत्व की उम्मीद है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सभी अधिकारियों को आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया.
ये हुए IPS में पदोन्नत
- राम समद
- रोशन गुड़िया
- अविनाश कुमार
- राजेश कुमार
- मजरूल होदा
- दीपक कुमार
प्रशासनिक सुधारों के लिए अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारियों की जरूरत
झारखंड पुलिस के लिए यह पदोन्नति केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. राज्य को आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों के लिए अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारियों की जरूरत है. ऐसे में इन अधिकारियों का आईपीएस कैडर में आना पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला माना जा रहा है.