Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-01

Jharkhand News: मुख्यमंत्री आवास में नववर्ष पर शिष्टाचार मुलाकात, सीएम हेमंत सोरेन से मिले सांसद और वरिष्ठ अधिकारी

Jharkhand News: रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार यानी एक जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, राजस्व पर्षद के सदस्य राजीव रंजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक छवि रंजन, जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, नगर विकास विभाग की निदेशक नगरीय प्रशासन नैंसी सहाय, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष सचिव राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन मौजूद रहे.

सभी की सहभागिता से ही झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है
मुलाकात के दौरान सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है.



सामूहिक प्रयासों से झारखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है. जन सहभागिता और प्रभावी कार्य संस्कृति के साथ सरकार विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से झारखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !