Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Love Affair Murder: प्रेम प्रसंग में पत्नी की नृशंस हत्या, प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने शव को गड्ढे में दफनाया

Palamu: झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रची और प्रेमिका को बोलकर ही गड्ढे को खुदवाया था. दरअसल विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ओखला गांव की प्रियंका कुमारी पिछले कुछ दिनों से लापता थी. प्रियंका कुमारी की लापता होने की जानकारी परिजनों ने बुधवार को विश्रामपुर थाना को दी थी.

प्रियंका कुमारी को लगातार प्रताड़ित किया जाता

प्रियंका कुमारी की शादी 2019 में भूखला गांव के रहने वाले रंजीत मेहता के साथ हुई थी. रंजीत मेहता के द्वारा प्रियंका कुमारी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. रंजीत मेहता का प्रेम प्रसंग पलामू के नया नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा की रहने वाली एक महिला के साथ चल रहा था.

प्रियंका कुमारी की हत्या कर शव को

प्रियंका कुमारी के मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रियंका कुमारी की हत्या कर शव को तुकवेरा के डरौना गांव में दफनाया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !