Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग में गाना बजाने के विवाद ने ली युवक की जान, धारदार हथियार से हुई निर्मम हत्या

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के मडई खुर्द गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सूरज कुमार राणा की 1 जनवरी की रात शहर के इंद्रपुरी चौक क्षेत्र में निर्मम हत्या कर दी गई। पेशे से टाइल्स और मार्बल का काम करने वाले सूरज पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई।

सूरज के साथ जमकर हुई मारपीट और हमला

मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 9 बजे इंद्रपुरी चौक पर सूरज की कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद आरोपित युवकों ने सूरज को जबरन पकड़कर रेडक्रॉस भवन के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटते हुए लाल कोठी चौक की ओर ले जाया गया, जहां उस पर तलवार से हमला कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सूरज को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रात 10:39 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हिरासते लिया कुछ लोगों को 

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूरज की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और वह दो छोटे बच्चों का पिता था।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह विवाद पिकनिक से लौटते समय गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा। घटना के बाद इंद्रपुरी चौक पर दहशत का माहौल बन गया। ठंड के कारण वहां पहले से ही लोगों की आवाजाही कम थी, लेकिन शोर-शराबे की आवाज काफी देर तक सुनाई देती रही।

पुलिस के पहुंचने से पहले युवक की जान गई 

जब आरोपी युवक सूरज को जबरन ले जा रहे थे, उसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर अपने इरादे को अंजाम दे चुके थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !