Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Ranchi News: रांची में तेज रफ्तार कार का कहर, पेट्रोल पंप पर युवक की मौत, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Ranchi News: राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित लंका कॉलोनी में रहने वाले एक ऑटो चालक के परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके इकलौते बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई. करीब 20 वर्षीय विवेक कुमार तिर्की की मौत रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान हुई. बताया गया कि तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार विवेक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रात में केक खरीदने के लिए घर से निकला था विवेक
हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार विवेक अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवा रहा था. वह एक जनवरी को आने वाले अपने जन्मदिन की तैयारी में जुटा था और रात में केक खरीदने के लिए घर से निकला था.

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम 
मृतक विवेक ऑटो चालक फूलचंद तिर्की का इकलौता पुत्र था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस घर में जन्मदिन की खुशी की तैयारी चल रही थी वहां अचानक मातम पसर गया. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह सदमा असहनीय बन गया है.

अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग जमा हो गए लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके.

संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी
यह घटना एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करती है. पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी भी सवाल खड़े करती है. फरार चालक की गिरफ्तारी पीड़ित परिवार के लिए न्याय की पहली उम्मीद है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !