Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Jamshedpur News: घाघीडीह में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur: घाघीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में मानसमंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांसद बिधुत बरन महतो के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु के दौरान असहाय एवं गरीब लोगों को राहत प्रदान करना रहा।

कंबल वितरित कर मानव सेवा का मिला संदेश

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, धीरज सिंह, बीरेंद्र पासवान, जितेंद्र, पिंटू सिंह एवं आदित्य सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा एवं मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि पार्टी का सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण सहित विभिन्न जनसेवा के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !