Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Palamu News: हुसैनाबाद थाना पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में खुद को वर्ष 2014 बैच का ओडिशा कैडर का आईएएस एवं सीएओ अधिकारी बताकर प्रशासनिक अफसरों को गुमराह करने वाला एक व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी के बयानों में लगातार शक होता गया, जिससे उस पर संदेह और गहरा गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह किसी भी प्रकार की सरकारी सेवा से जुड़ा नहीं है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का निवासी है। पुलिस के समक्ष उसने स्वीकार किया कि वह बीते 6 से 7 वर्षों से खुद को अधिकारी बताकर लोगों को भ्रमित करता रहा है।

तलाशी के दौरान बरामद सामान 

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईपीटीएएफएस पहचान पत्र, मोबाइल फोन, कोचिंग संस्थान का आईडी कार्ड तथा उसकी कार पर लगा “भारत सरकार, सीएओ, दूरसंचार विभाग” लिखा हुआ नकली नेम प्लेट बरामद किया है।

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 01/26, दिनांक 02 जनवरी 2026 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूरी कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब के मार्गदर्शन में सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में बबलू कुमार, धनंजय गोप, मुकेश कुमार सिंह एवं रमन यादव भी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !