Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Jamshedpur News: सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने किया एस डी ओ का स्वागत, नगरकीर्तन का दिया निमंत्रण

Jamshedpur: सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज धालभूम के नए अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की, प्रतिनिधि मंडल द्वारा अंगवस्त्र सह पुष्पगुच्छ देकर एस डी ओ का स्वागत किया।


नगरकीर्तन में शामिल होने का आमंत्रण दिया

सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने नववर्ष की बधाई दी एवं उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुवे सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की जानकारी दी सभा के वाइस चेयरमैन चंचल भाटिया एवं सभा के इंदरजीत सिंह ने कल गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले नगरकीर्तन की जानकारी देते हुवे नगरकीर्तन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सेंट्रल

इस मौके पर मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, वाइस चेयरमैन चंचल भाटिया,सभा के इंद्रजीत सिंह, हर्षदीप सिंह,सिमरन भाटिया एवं आरव सागर उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !