Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-13

Sadar Hospital Ranchi: सदर अस्पताल में मरीजों के लिए नयी सुविधा शुरू, अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

सदर अस्पताल द्वारा अब मरीजों की जांच रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर भेजी जा रही है. इस पहल के बाद मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल परिसर में भटकना नहीं पड़ेगा

RANCHI: राजधानी रांची में स्थित सदर अस्पताल में अब मरीजों को निजी अस्पताल की तरह सुविधा मिलेगी. जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के मरीजों को अब निजी अस्पतालों के लैब की तरह व्हाट्सऐप पर जांच रिपोर्ट दी जा रही है.

यह सेवा अस्पताल में शुक्रवार से शुरू कर दी गयी. सूत्रों के मुताबिक, केवल दो दिनों में लगभग 2400 से ज्यादा मरीजों को उनके मोबाईल पर जांच की रिपोर्ट भेजी गयी.इस पहल से अब ओपीडी में परामर्श लेने वाले मरीजों और उनके परिजनों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल परिसर में भटकना नहीं पड़ेगा. संबंधित जांच के लिए सैंपल देने के बाद जांच पूरी होते ही मरीजों के दर्ज मोबाईल नंबर उनकी रिपोर्ट भेज दी जायेगी.

इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट को संबंधित वार्ड के कंप्यूटर सिस्टम में भेजा जा रहा है. ड्यूटी पर तैनात नर्स सिस्टम से मरीज की रिपोर्ट का प्रिंट आउट लेकर मरीजों की फाइल में अटैच कर देती हैं. इससे जब डॉक्टर मरीज की फाइल देखते हैं, तो उन्हें रिपोर्ट भी मिल जाती है. डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर मरीज की चिकित्सा प्रक्रिया आगे बढ़ाते हैं.


इधर, अगर कोई मरीज या उनके परिजन मोबाईल में रिपोर्ट भेजने के बाद भी रिपोर्ट लेना चाहते हैं. तो अस्पताल द्वारा उन्हें यह उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिये सदर अस्पताल में एक अलग से काउंटर भी बनाया गया है. जिन्हें भी रिपोर्ट लेना है, वो मरीज या परिजन काउंटर पर आकर रिपोर्ट ले सकते हैं.

इसके लिए उन्हें ओपीडी में अपना पंजीकरण नंबर बताना होगा. इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी उन्हें रिपोर्ट दे देंगे. इसके अलावा वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन भी काउंटर पर आकर रिपोर्ट ले सकते हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !