Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Jharkhand News: हेमंत सोरेन से मिली फुटबॉलर अनुष्का कुमारी, मुख्यमंत्री ने दिया रुक्का गांव में खेल मैदान के विकास का निर्देश

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी से मुलाकात के दौरान रांची जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने ओरमांझी प्रखंड के रुक्का गांव में खेल मैदान के विकास की प्रक्रिया तेज करने को कहा और अनुष्का के परिजनों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडने का निर्देश भी दिया.



मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंची अनुष्का कुमारी की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. 

सरकारी योजनाओं से जुड़ाव भविष्य में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए मजबूत आधार
अनुष्का कुमारी से जुड़ा यह फैसला संकेत देता है कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को केवल सम्मान तक सीमित नहीं रखना चाहती बल्कि जमीनी स्तर पर सुविधाएं विकसित कर दीर्घकालीन सहयोग का रास्ता अपना रही है. खेल मैदान और सरकारी योजनाओं से जुड़ाव भविष्य में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !