Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Jamshedpur News: शीतलहर का असर, जमशेदपुर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल दो दिन बंद

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के आधार पर यह चेतावनी जारी की गई है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है.


शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया आदेश

जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 05 जनवरी 2026 और 06 जनवरी 2026 को सभी स्कूलों में पठन पाठन का कार्य बंद रहेगा. यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लिया गया है. विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय अपने विवेक से परीक्षा का संचालन कर सकते हैं. वहीं 06 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा. उन्हें अपनी उपस्थिति eVV पोर्टल पर दर्ज करनी होगी और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा.

छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन की सतर्कता
शीतलहर के बीच स्कूलों में पढ़ाई स्थगित करने का निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन की सतर्कता को दर्शाता है. ठंड के मौसम में छोटे बच्चों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ता है, ऐसे में यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है. साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति और गैर शैक्षणिक कार्य जारी रखने से प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता भी बनी रहेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !