Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Seraikela News: डहरे टुसु में गम्हरिया से आदित्यपुर तक उमड़ा जन सैलाब

Seraikela News: कुड़मी समाज द्वारा अपनी संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को डहरे टुसु परब का आयोजन किया गया, जिसमे गम्हरिया से साकची तक सड़को पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। डहरे टुसु में शामिल होने आदित्यपुर फुटबॉल मैदान के पास आयोजित कार्यक्रम में आयोजक में शामिल बादल महतो ने डहरे टुसु को झारखंडी सभ्यता संस्कृति का परिचायक बताया।


डहरे टुसु का महत्व

बादल महतो ने कहा कि डहरे टुसू की शुरुआत टुसू पर्व से पूर्व की जाती है। टुसू पर्व तक लोग नई फसल के स्वागत में खेत खलिहान में नाचते झूमते हैं। यह परंपरा अब गांव से शहर की ओर आ रही है। जिसे हम सभी को स्वागत करना चाहिए। कुड़मी समाज के नेता कांड्रा निवासी विजय महतो ने कहा कि सभ्यता और संस्कृति बचाव के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए, लोगों का हुजूम दौरान उमड़ पड़ा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !