Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jamshedpur Accident News: स्टेशन पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर, एक अन्य युवती भी घायल

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ंगझार से आदित्यपुर काम पर जा रहे 45 वर्षीय शंभु नाथ सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना स्टेशन पुलिया के पास हुई, जहां एक 407 वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि उक्त 407 लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी है. हादसे में शंभु नाथ को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल शंभु नाथ को सीसीयू में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है.

वाहन चालक ने पहले युवती फिर शंभू नाथ को मारी टक्कर
इसी घटना में एक अन्य युवती भी घायल हुई है. उसे भी चोटें आई हैं और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले 407 वाहन ने युवती की स्कूटी में टक्कर मारी, जिसके बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा. इसी दौरान भागते समय 407 ने शंभु नाथ को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि शंभु नाथ और घायल युवती दोनों अलग-अलग स्कूटी पर सवार थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाह आवाजाही पर सवाल
स्टेशन पुलिया जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाह आवाजाही पर सवाल खड़े किए हैं. हादसे के क्रम से यह भी स्पष्ट होता है कि तेज रफ्तार और जिम्मेदारी की कमी किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !