Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Kapali News: संदिग्ध अवस्था में एक मोटरसाइकिल किया गया बरामद

Kapali News: कपाली ओपी पुलिस ने इस्लामनगर स्थित बाबागुंडी चांदनी चौक के पास से एक काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की है. वाहन के आगे और पीछे का रजिस्ट्रेशन नंबर मिटाया गया है, जिससे पुलिस को आशंका है कि मोटरसाइकिल चोरी की हो सकती है. 

वाहन के असली मालिक का पता लगाया जा रहा
कपाली ओपी के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि मोटरसाइकिल पर अंकित चेसिस नंबर 03A20F48022 पाया गया है, जिसके आधार पर वाहन के असली मालिक का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर ओपी परिसर में सुरक्षित रख लिया है और आसपास के इलाकों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं से मिलान कर जांच की जा रही है. 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी की हीरो होंडा मोटरसाइकिल चोरी हुई हो तो कपाली ओपी से संपर्क करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !