Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

West Singhbhum News: गोइलकेरा में हाथी का तांडव जारी, दो दिनों में दूसरी बार महिला को कुचलकर मार डाला

West Singhbhum: पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।  ताजा मामला बिला गांव का है, जहां देर रात दंतैल हाथी ने महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिर से हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला

घटना के समय गांव में मौजूद लोगों के अनुसार, हाथी अचानक गांव में घुस आया और महिला को निशाना बनाकर उसे पटक-पटक कर मार डाला। इस भयावह घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है और लोग रात के समय घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

इलाके में नियमित गश्ती अनिवार्य 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में दंतैल हाथी की आवाजाही बनी हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में नियमित गश्ती कराई जाए और हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने की व्यवस्था की जाए।

प्रशासन से ग्रामीणों की अपील 

इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक महिला के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि हाथी गतिविधियों पर नजर रखने, अलर्ट सिस्टम लागू करने और ग्रामीणों को सतर्क करने से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

विभाग और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े

बता दें कि इससे पहले गोइलकेरा प्रखंड के अमराई कितापी गांव के टोपनोसाई टोला में भी हाथी के हमले में एक महिला की जान चली गई थी। उस घटना में महिला का पति और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद वन विभाग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !