Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Chandil News: एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

Chandil News: कपाली ओपी पुलिस ने हासाडुंगरी पुल पास एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक संदेहास्पद स्कूटी- JH05DJ 2883 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी चालक वहां से भाग निकला. शक होने पर उक्त स्कूटी की घेराबंदी कर कपाली ओपी अंतर्गत हासाडुंगरी, काला ईटा भट्ठा के पीछे पकड़ा गया.

आरोपी महिला आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती की निवासी है
गिरफ्तार आरोपी में रेशमा परवीण शामिल हैं, जो ए रोड, वार्ड नंबर-19, मुस्लिम बस्ती, थाना-आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां की रहने वाली हैं और वर्तमान में महबूब आलम के मकान में किरायेदार के रूप में हासाडुगरी, काला ईट भट्ठा के पीछे रह रही थीं.

15.99 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
जिनके पास से कुल- 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत- 3,20,000/-), ब्लू रंग का सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी संख्या- JH05DJ 2883 एवं सफेद रंग का एप्पल आईफोन 13 मोबाईल-01 (एक) बरामद किया गया.

छापामारी दल
छापेमारी दल में कपाली ओपी धीरजन कुमार, एसआई अनिता सोरेन, एसआई रंजीत कुमार सिंह एवं पुलिस बल मौजूद रहें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !