Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jamshedpur News: परसुडीह में एटीएम से पैसे निकालते वक्त कार्ड फंसा, कुछ ही देर बाद खाते से उड़ गए 2.84 लाख रुपये

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह चौक स्थित एक्सिस बैंक एटीएम से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक व्यक्ति का कार्ड मशीन में फंस गया और कुछ ही समय बाद उसके बैंक खाते से लाखों रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

एटीएम में फंसा कार्ड 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजकर 6 मिनट की बताई जा रही है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा निवासी भीम सोरेन करनडीह चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पहुंचे थे। रुपये निकालने की प्रक्रिया के दौरान अचानक उनका एटीएम कार्ड मशीन के भीतर अटक गया। काफी प्रयास करने के बावजूद जब कार्ड बाहर नहीं निकला तो वे परेशान होकर एटीएम छोड़कर घर लौट आएं।

2 लाख 84 हजार रुपये की निकासी की सूचना

घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल फोन पर बैंक से मैसेज आया, जिसमें खाते से 2 लाख 84 हजार रुपये की निकासी की सूचना थी। यह मैसेज देखते ही वे हैरान रह गए, क्योंकि उस समय उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया था और उनका एटीएम कार्ड भी मशीन में ही फंसा हुआ था।
घटना के करीब आठ दिन बाद पीड़ित ने परसुडीह थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स की जांच जारी 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एटीएम कार्ड मशीन में फंसने के बाद खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे निकाली गई। आशंका जताई जा रही है कि इसमें किसी संगठित गिरोह या तकनीकी छेड़छाड़ की भूमिका हो सकती है। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

पूरी मामले की जांच के बाद ही सच्चाई आ सकती सामने 

इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग एटीएम इस्तेमाल करते समय अधिक सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !