Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jamshedpur Police In Action: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानगो में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

Jamshedpur: शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

प्रतिशोध लेने की फिराक में थे अपराधी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधियों का तीन-चार दिन पहले कपाली ओपी क्षेत्र के कुछ युवकों के साथ विवाद और झड़प हुई थी। इसी विवाद का बदला लेने और प्रतिशोध की आग में ये अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

गुप्त सूचना पर होटल के पास छापेमारी

पुलिस को रविवार रात करीब 10 बजे पुख्ता जानकारी मिली थी कि NH-33 स्थित सरोवर हिल होटल के समीप कुछ संदिग्ध और आपराधिक चरित्र के लोग एकजुट हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की, जिसमें तीन लोग धरे गए।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम, हथियार और गोला-बारूद बरामद

 दानिश हुसैन, राशिद अंसारी, गुलाम खान है, पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली, तो उनके पास से घातक हथियार बरामद हुए। पुलिस की जब्ती सूची में निम्नलिखित सामान शामिल है, 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 1 धारदार हथियार

अपराधिक इतिहास और कार्रवाई

जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अपराधियों में से गुलाम खान का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !